कांगड़ा में मंदिर से मूर्तियां चोरीं, पुलिस ने दबोचे चोर
कांगड़ा। मिशन मार्ग पर बने रेन बसेरे के समीप एक मंदिर का दरवाजा तोड़ कर चोर सामान चुरा कर ले गए। चोरी किए सामान में मूर्तियां थीं। इनकी कीमत करीब बीस हजार रुपये बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गईं मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं। एसएचओ कुलदीप राज ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोर पीतल की बनी मूर्तियां चुरा ले गए हैं, उन्हें गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद कर ली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।