फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराए प्रवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से टकराया युवक, मौत
विज्ञापन

लंबागांव के झुंग्गा बाईपास के निकट हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव के झुंग्गा बाईपास के पास शुक्रवार दोपहर उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक की ट्रक के साथ टकराने से मौत हो गई। युवक की पहचान गणेश राय (32) पुत्र श्रवण राय गांव लाहमी डाकघर नेवुआ तहसील पटरोणा जिला खुशी नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक युवक लंबागांव में टाइल लगाने का कार्य करता था। युवक झुंग्गा देवी में बाईपास के पास सड़क के किनारे खड़ा था कि वहां से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक के डाले से टकरा गया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। मृतक को 108 एंबुलेंस में पहले अप्पर लंबागांव में ले जाया गया। उसके बाद उसे जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, लंबागंव थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने ट्रक नंबर एचपी 64-3972 को अपने कब्जे में लेकर चालक लाल सिंह पुत्र मंगत राम भराड़ीघाट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें