पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी के निकट वीरवार रात को रेल का इंजन ट्रैक से नीचे उतर गया। नरेलू के समीप हुई दुर्घटना में हालांकि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन हादसे से रेल में बैठे यात्री सहम गए। बाद में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने पालमपुर से इंजन मंगवाकर डिब्बों को घटनास्थल से आगे पहुंचाया। हालांकि रेलवे बोर्ड का अधिकारी इसके बारे में बोलने से मना करते रहे। ट्रेन के गिरने का कारण क्या रहा होगा। हालांकि यह हादसा रात के अंधरे में ही निपट गया, लेकिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में पंचरुखी रेलवे गेट मैन रजनीश ने बताया किए ऐसा हुआ है, हादसा की क्या कारण है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।