फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर युवक पर तेजधार हथियार सेहमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा) थाना फतेहपुर की वाड़ी पंचायत के गांव वन चढ़ियाटी में कुछ लोगों ने घर के बाहर एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। हमले में आनंद कुमार उर्फ कालू लहूलुहान हो गया। घायल युवक ने पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज शिकायत में गांव के ही निवासी अरुण कुमार और जीवन उर्फ भोलू पर आरोप लगाया कि बीती रात दोनों युवकों ने उसके घर के गेट के पास से आवाजें लगानी शुरू कीं। इसके बाद वह घर से बाहर निकला तो आरोपी उसे पकड़ कर गेट से बाहर ले गए और तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर उसकी पत्नी बाहर आई और मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें