फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तांबे के साथ पकड़ा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध तांबे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

लंबागांव (कांगडा़)। लंबागांव पुलिस ने शनिवार रात को आलमपुर में ब्यास नदी के ऊपर बने पुल पर एएसआई नंदलाल के नेतृत्व मे लगाए गए नाके के दौरान एक व्यक्ति से तीस किलो अवैध रूप से ले जाया जा रहा तांबा पकड़ा है। शनिवार रात को लंबागांव पुलिस ने आलमपुर मे ब्यास नदी के पुल के उपर नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान आलमपुर की तरफ से आ रही एक बाइक एचपी-22 ई 1744 पर एक बोरी रखी हुई थी। पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो बोरी में तांबा निकला। पुलिस ने तांबे के बिल प्रस्तुत करने को कहा, तो वह बिल नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ आशीष पठानिया ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें