शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर पुलिस ने रैत बाजार में अवैध तरीके से शराब बेच रहे स्थानीय दुकानदार से पांच बोतल देसी शराब की बरामद की। थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने बताया कि आरोपी रवि कुमार पुत्र प्रताप सिंह दुकान में मीट, अंडे बेचने की आड़ में शराब बेचने का कारोबार करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।