फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)।
ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मण में करंट लगने से किशोर की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब किशोर घर में कपड़े प्रेस कर रहा था। इसी दौरान किशोर करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद परिजन फौरन उसे घुमारवीं अस्पताल लेकर गए, मगर यहां चिकित्सकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटलु ब्राह्मणा गांव में मोहम्मद तोसिफ (17) पुत्र सलीम मोहम्मद शुक्रवार सुबह कपड़ों को प्रेस कर रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश करंट लग गया। किशोर की चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फौरन घुमारवीं अस्पताल लेकर गए। मगर यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बीडीसी सदस्य कमला देवी, पंचायत प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान नागेंद्र, शिव मंदिर कमेटी कोटलु ब्राह्मण मनोहर लाल महाजन सहित अन्यों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम कर के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें