लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में वीरवार रात को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को वीरवार रात सूचना मिली कि कुलदीप कुमार गांव रोपड़ी डाकघर महाराजा नगर ने शराब पीकर अपने ही गांव मे हुड़दंग मचा रहा है। इससे लोग काफी परेशान हैं। लंबागांव पुलिस के जांच अधिकारी विक्रांत शर्मा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी को शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी न्यायालय जयसिंहपुर में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ अभिमन्यु शर्मा इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध दस चालान काटे। इनसे मौके पर ही दो हजार रुपया वसूल कर लिया।