कंडवाल (कांगड़ा) । पुलिस थाना नूरपूर की चौकी कंडवाल के तहत गांव टिप्परी में एक युवक से 1 किलो 270 ग्राम भुक्की पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार कंडवाल पुलिस ने गांव टिप्परी में नाका लगाया हुआ था तो डमटाल की ओर से शशि पाल पुत्र गुरदयाल सिंह गांव डमटाल अपनी स्कूटी पर कंडवाल की तरफ आ रहा था। जब उसको रोका तो उसकी तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की डिक्की से 1 किलो 270 ग्राम भुक्की बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस संबंध में डीएसपी मेघनाथ चौहान ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।