फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान पर 420 का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदु पंचायत की महिला प्रधान पर 420 का केस
विज्ञापन

सरकारी सीमेंट बेचने का आरोप, जीप चालक भी गिरफ्तार
पुलिस ने जीप से पकड़े थे सरकारी सीमेंट के पांच बैग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शाहपुर में नाके के दौरान पकड़े गए सरकारी सीमेंट के पांच बैगों के मामले में पंचायत प्रधान और उसके पति पर 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही जीप चालक को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अब इस सीमेंट चोरी के मामले में ग्राम पंचायत सदु की प्रधान रीना देवी और उसके पति रवि कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 120 के तहत मामला दर्ज कर शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने नाके के दौरान एक जीप से सरकारी सीमेंट के पांच बैग बरामद किए थे। इस दौरान पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ बिना इंडेंट और कागजात के सरकारी सीमेंट के बैग ले जाने पर मामला दर्ज किया था। जीप चालक ने पंचायत के स्टोर के लिए 45 सीमेंट बैग लोड किए थे, लेकिन कार्य स्थल पर 40 बैग ही उतारे थे। पांच बैगों को पंचायत प्रधान की मौजूदगी में जीप चालक अपने गांव पहाड़ा लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें