फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से टकराई बाइक, फार्मासिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार से टकराई बाइक, फार्मासिस्ट की मौत
विज्ञापन

धर्मशाला के निकट श्यामनगर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते श्यामनगर में एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को आशीष राणा (40) पुत्र आंनत सिंह राणा निवासी श्यामनगर अपनी बाइक पर कहीं जा रहा था। इस दौरान वह श्यामनगर के पास बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर साथ लगती दीवार से टकरा गई। इस कारण बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आशीष राणा चिंतपूर्णी में बतौर फार्मासिस्ट सेवाएं प्रदान कर रहा था। वहीं, इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें