लड़ाई-झगड़े की दो शिकायतों पर केस दर्ज
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर में लड़ाई-झगड़े की दो अलग-अलग शिकायतें आई हैं। पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि नंदपुर भटोली के गुरमेल सिंह पुत्र शंकर सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि अमन, राजीव, जिंडा, रजत, सुरजीत और यशवंत ने उनके साथ गालीगलौज और लड़ाई-झगड़ा किया है। वहीं, एक अन्य मामले में छब्बड़ निवासी सोमा देवी पत्नी ईश्वर दास ने अशोक कुमार, तिलक राज, वीरो देवी और प्रवीण कुमार के खिलाफ मारपीट की शिकायत सौंपी है। उधर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है।