फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भांग सप्लाई का मुख्य सरगना दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने भांग सप्लाई का मुख्य सरगना दबोचा
विज्ञापन

नाके के दौरान भांग के साथ पकड़े थे दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचरुखी (कांगड़ा)। भांग सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी भांग के साथ पकड़े दो युवकों से पूछताछ के दौरान उनके बयानों के आधार पर की है। पुलिस के मुताबिक बीते दिनों पंचरुखी पुलिस ने नाके में पढियारखर के समीपवर्ती मट्ट गांव में लक्की और विशाल धीमान से तलाशी के दौरान 764 ग्राम भांग पकड़ी थी। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुरेंद्र से भांग खरीदी थी। दोनों युवकों के बयान के बाद पुलिस ने सुरेंद्र को पकड़ा तो उसने नितन उर्फ नीतू निवासी आशापुरी से भांग खरीदने की बात पुलिस के सामने कबूली। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान के आधार पर नितन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना पंचरुखी के प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी की भनक लगी तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें