फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम बस चालक से की मारपीट, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। बस चालक से मारपीट करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात दिल्ली जा रही बैजनाथ डिपो की बस में दो युवक बैठे। बस चालक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि परौर के समीप उन्होंने बस के भीतर सिगरेट लगा ली। चालक रशपाल ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों युवक उससे दुर्व्यवहार करने लग पड़े। उन्होंने चालक को कांगड़ा पहुंचने पर देख लेने की धमकी दी। चालक ने शिकायत दी है कि जैसे ही बस कांगड़ा पहुंची तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने कांगड़ा निवासी राघव और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें