विश्व पर्यटन दिवस पर सरस्वती वंदना गाकर गई थी अंकिता
धर्मशाला बस स्टैंड में भी किया था पर्यटकों का स्वागत
हरीश चंद्र
धर्मशाला। बिलासपुर की अंकिता शर्मा अंतिम दिन सरस्वती वंदना गाकर गई। केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर वीरवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सीयू के यात्री एवं पर्यटन विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सरस्वती वंदना पेश की थी, जिसमें अंकिता ने भी सहभागिता निभाई थी। इसके अलावा यात्री एवं पर्यटन विभाग के छात्रों ने धर्मशाला बस स्टैंड में भी पर्यटकों को स्वागत किया था। उसमें भी अंकिता अपने विभाग के छात्रों के साथ मौजूद थी। पूरा दिन अपने सहपाठियों के साथ पर्यटन दिवस मनाने के बाद वह अपने आवास की ओर जा रही थी कि एक बाइक सवार उसके लिए काल ग्रास बनकर आए। यात्री एवं पर्यटन विभाग के छात्र राहुल, अकुंश राणा, अंकिता कुमारी, रिंचल, कर्ण ने कहा कि अंकिता शर्मा मिलनसार थी। अंकिता शर्मा ने यात्री एवं पर्यटन विभाग में इसी साल दाखिला लिया था। एक महीने पूर्व ही वह पढ़ाई करने सीयू आई थी और सकोह में किराये पर कमरा लिया था।