फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला में इलेक्ट्रानिक की दुकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला(कांगड़ा)। कोटला मुख्य बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान राख हो गई। निर्दोष इलेक्ट्रॉनिक्स कोटला के मालिक विनोद लाहोरिया दुकान को बंद कर कोटला में ही एक डीटीएच लगाने गए हुए थे कि पीछे से कुछ ही देर में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में जोर का धमाका हुआ। आसपास के दुकानदार दुकान की ओर भागे एवं दुकान का शटर खोला तो वहां पर रखा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जल रहा था। जब तक सामान को पानी से बुझाते सब कुछ तबाह हो गया। अगर इस समय क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा होती तो कुछ हद तक कम नुकसान होता। वहीं, विनोद लाहोरिया ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। मौके पर पुलिस टीम ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें