फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते की मौत का जिम्मेदार चालक गिरफ्तार हो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। रैत में 20 अक्तूबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले चार वर्षीय प्रियांश की दादी अपने पोते की मौत के जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की गुहार लेकर वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला पहुंची। मृतक प्रियांश की दादी चंचला देवी और ताया विनोद कुमार के साथ गांव के अन्य लोग भी एसपी कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर की दोपहर बाद रैत में आरोपी अज्ञात वाहन चालक ने पत्नी बंदना और चार वर्षीय बेटे प्रियांश के साथ जा रहे धलूं निवासी मनीष की बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे में प्रियांश की मौत हो गई थी और पति-पत्नी को भी चोटें आई थीं। गुरुवार को धलूं गांव की चंचला देवी, विनोद कुमार, पंचायत उपप्रधान सुरेश कुमार, वार्ड पंच माया और महिंद्रा सहित महिला मंडल सहित दर्जनों महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। मृतक प्रियांश के परिजनों ने रोष जताया कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस अज्ञात वाहन को ट्रेस नहीं कर पाई है। पंचायत उपप्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि एसपी ने मृतक प्रियांश के परिजनों को आश्वासन दिया कि गगल से लेकर शाहपुर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज : एसपी
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. रमेश छाजटा ने बताया कि रैत में हुई दुर्घटना के मामले की जांच की जा रही है। शाहपुर थाना प्रभारी को गगल से लेकर शाहपुर तक की सीसीटीवी फुटेज देखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें