परौर पुल के पास लाश मिलने से सनसनी
भवारना (कांगड़ा)। परौर पुल के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक व्यक्ति का शव परौर में पुल के पास देख लोगों ने भवारना पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण पुल से गिरना मान रही है। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने परौर पुल के नीचे एक शव को बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।