फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में आग, बाल-बाल बची सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां बस स्टैंड पर दोपहर को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा डिपो की बस में देखते ही देखते धुआं निकलना शुरू हो गया। देहरा से नगरोटा सूरियां नंदपुर की ओर जाने वाली बस के इंजन में आग लग गई। आनन-फानन में सवारियां बस से उतर गईं। लोगों ने बाल्टी के पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नीचे इंजन तक जा पहुंची थी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। परिचालक ने कहा कि अगर अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल न किया जाता तो बस जलकर राख हो जाती। बस में लगी आग को देख कर बस स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें