फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर-स्कूटी की टक्कर में 5 श्रद्घालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। जयंती माता मंदिर में पंच भीष्म मेले के आखिरी दिन दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु थ्री व्हीलर और स्कूटी की टक्कर में घायल हो गए। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैनी के अनुसार जब यह हादसा हुआ, उस समय सभी लोग जयंती माता में दर्शनों के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसे के घायलों कछियारी निवासी रीना देवी, प्रेम चंद, विंता देवी, कार्तिक और उड़ीसा निवासी कपलेश्वर साहू को इलाज के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार शनिवार को मंदिर में हजारों यात्री दर्शनों के लिए उमड़े थे। इस दौरान मंदिर के साथ नंदरुल रोड पर लगभग जाम था। लोगों की ओर से खड़े किए बेतरतीब वाहनों की वजह से सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। रास्ता संकरा होने की वजह से जाम खुलवाने के लिए लंबा समय लग रहा था। स्थानीय लोग खुद मशक्कत कर जाम खुलवा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि बाद में बढ़ते ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी संजीव चौहान खुद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें