फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पकड़ी 230 ग्राम भुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। डमटाल पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला से 230 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप शर्मा की अगुवाई में गश्त टीम ने डमटाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया था। इसी दौरान डमटाल निवासी नंदिनी पत्नी सुभाष पुलिस नाके को देखकर घबरा गई। शक होने पर पुलिस महिला आरक्षी ने महिला को मौके पर पकड़ कर तलाशी ली, तो महिला के कपड़ों से 230 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की गई। महिला से बरामद की गई नशे की खेप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर मेघनाथ राज चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें