फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पेड़ कटान मामले में बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की मुंदला लदवाड़ा पंचायत में हरे पेड़ काटने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से छपने के बाद स्लीपर, कटे पेड़ की जड़ें और ठूंठ गायब कर दिए गए हैं। ब्लॉक खंड रैत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव बलौरिया ने कहा कि 40 से अधिक हरे पेड़ों पर बड़े पैमाने पर रास्ता निकलने के लिए कटान करने के बाद उन्हें ठिकाने लगाया गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीयू की संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि अवैध कटान करने वालों पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। वन विभाग के डीएफओ प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर जायजा लिया था। रेंज अधिकारी की अगुवाई जांच कमेटी बनाई गई है, जिसमें तहसीलदार शाहपुर, बीट अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जल्द ही निशानदेही की जाएगी कि पेड़ सरकारी भूमि से कटे हैं या निजी भूमि से। तहसीलदार शाहपुर रोशन लाल ने कहा कि अभी तक पूरे जरूरी कागजात वन विभाग ने निशानदेही करवाने के लिए नहीं सौंपे हैं। जैसे ही कागज मिलेंगे, अगले ही दिन निशानदेही कर दी जाएगी। एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर ने कहा की वन कटान मामले में कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। अगर शामलात भूमि से हरे भरे पेड़ों का कटान किया गया है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें