फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपरोला के परिवार ने बैजनाथ पुलिस की एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला के वार्ड नंबर आठ के घनश्याम ने बैजनाथ पुलिस पर उसके बेटे, पत्नी और उसे बेवजह थाने में तलब कर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने वीरवार को एसपी विमुक्त रंजन सें भेंट करके उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार से अवगत करवाया है। युवक के पिता घनश्याम ने बताया कि उनका पड़ोसी युवक आठ दिसंबर को गाली-गलौज कर रहा था और इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। पुलिस के लोग उनके 18 वर्षीय बेटे, पत्नी व उनको देर शाम को थाने में ले गए और रात को पुलिस ने शराब के नशे में उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पत्नी को वालों से घसीटते हुए ले गए। 9 दिसंबर को देर शाम पांच बजे उन्हें घर भेजा गया। घनश्याम ने बताया कि बेटे के मेडिकल के समय भी पुलिस ने चिकित्सक से कहा कि इसमें यह लिखो कि यह निशान पहले के हैं। घनश्याम का कहना है कि उन्हें यह बताया जाए कि उनका दोष क्या है और पुलिस ने बिना किसी एफआईआर या न्यायालय के आदेशों के बिना उसके परिवार को रात भर थाने में कैसे रखा। उधर, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि पपरोला के युवक का मेडिकल करवाया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें