फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पर चढ़ रही बुजुर्ग, चालक ने चला दी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के अवेरी गांव की बुजुर्ग स्वर्णा देवी ने निजी बस चालक और परिचालक के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में शिकायत सौंपी है। महिला ने चालक और परिचालक पर बस चलाते समय लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, दुर्घटना में महिला को को चोट नहीं आई है, लेकिन भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसलिए पुलिस में शिकायत सौंपी है। साथ ही पुलिस से चालक और परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वर्णा देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे वह चोबीन चौक पर निजी बस में बैठने लगी कि चालक ने अचानक गाड़ी को झटके के साथ आगे बढ़ा दिया। उस समय परिचालक का कोई अता पता नहीं था। वह वरिष्ठ नागरिक हैं और वह संभलती नहीं, तो गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ जातीं। निजी बसों के कई चालक अधिकांश मौकों पर ऐसा करते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करके दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत आई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें