फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बाईक चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर पपरोला के समीप टाशीजोंग पुल पर पैदल चल रही महिला को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उसकी बेटी और स्थानीय लोगों ने आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला पहुंचाया, लेकिन महिला ने पपरोला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 49 वर्षीय सोनी देवी पत्नी सुभाष चंद गांव तारागढ़ की रहने वाली थी। वह अपनी बेटी के साथ वापस घर जा रही थी। बाइक सवार 21 वर्षीय अमित कुमार पुत्र दुर्गा दास गांव कंदराल का रहने वाला है। उसने पीछे से महिला को टक्कर मार दी। बाइक पर उसके साथ सागर बहादुर बैठा था। महिला की बेटी 26 वर्षीय नीता ने थाना बैजनाथ में शिकायत दर्ज करवाई। एएसआई ट्रैफिक भगत राम छानबीन कर रहे हैं। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बाइक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें