फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवक से पकड़ा चिट्टा और नशे के कैप्सूल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पंजाब के साथ लगते इलाकों में नशे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में पुलिस थाना डमटाल के तहत पुलिस ने 6.70 ग्राम चिट्टा और 158 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर्ण लोधी पुत्र मोहन लाल गांव गन्ना पिंड तहसील हरिपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। वह कई सालों से छन्नी बेली और भदरोया में अपने रिश्तेदारों के घर में रहकर क्षेत्र में नशे की तस्करी का काम कर रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी जवाली अतिरिक्त प्रभार नूरपुर ज्ञान चंद ने बताया कि रविवार दोपहर डमटाल थाना के सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मोहटली से सूरजपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। सूरजपुर से मोहटली की ओर एक युवक पैदल आ रहा था। उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, तो युवक ने हाथ में पकड़ी किसी चीज को रोड के किनारे फेंककर भागने का प्रयास किया। पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उसको दबोच लिया। रोड के किनारे फेंकी गई चीज की जांच करने पर उससे चिट्टा और नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें