पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर के तहत पुलिस ने चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लोहना के पास पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रही एक ओमनी वैन को पुलिस ने शक के आधार पर जांच के लिए रोक लिया। गाड़ी में बैठे युवकों से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जब पुलिस ने तलाशी ली, तो इनसे पुलिस को 9.2 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने मिट्ठू उर्फ मिथुन, वीरेंद्र और विवेक निवासी चौंतड़ा (जोगिंद्रनगर) को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि तीनों की उम्र 24 से 25 साल के बीच है। इनमें से मिट्ठू दो महीने पहले ही एक केस में जमानत पर छूटा है।