राजा का तालाब (कांगड़ा)। एचपीसीए उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत देहरी में 13 सितंबर से क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें क्रिकेट की छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए 10 से 16 वर्ष के लड़के–लड़कियां का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। चयनित सभी बच्चों को अनुभवी कोच क्रिकेट की पूर्ण जानकारी देंगे। एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, जिला कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असीम अग्रवाल, मेंबर ऑफ डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन राजेश्वर सिंह और मेंबर ऑफ कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन विवेक धीमान प्रतिभा चयन प्रक्रिया में अपनी विशेष भूमिका निभाएंगे। अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 प्रदेश क्रिकेट की तरह से राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में खेल चुके नितिन गुलियाल कोच की भूमिका अदा करेंगे।