वन विभाग की टीम ने जब्त की लड़कियों से भरी गाड़ियां
रे (कांगड़ा)। वन मंडल नूरपुर के तहत वन परिक्षेत्र रे की ओर से शनिवार को सुबह पांच बजे हिमाचल-पंजाब के बॉर्डर के पास लगाए गए नाके के दौरान दो बोलेरो कैंटर से बिना परमिट ले जाई जा रही बालन लकड़ी को डिप्टी रेंजर रविंदर सिंह और गार्ड शशि कुमार ने पकड़ा है। रेंज ऑफिसर चैन सिंह ने बताया कि देर रात टीम ने नाका लगाया था। इसमें सुबह पांच बजे के करीब इन दो बोलेरो कैंटर को पकड़ा गया। दोनों गाड़ियों को जब्त कर वन थाना ले जाया गया।