फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धौलाधार को देख झूमे क्रिकेट प्रेमी

Tue, 12 May 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय के पास लटकी फाईवर की तार लोगों के लिए बन रही परेशानी। - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में आईपीएल का मुकाबला देखने आए क्रिकेट प्रेमी धौलाधार की पहाड़ियों को देखकर झूमते हुए नजर आए। हालांकि बारिश के आसार को देखते हुए क्रिकेट प्रेमी दिनभर मोबाइल फोन पर मौसम का अपडेट देखते रहे। कई क्रिकेट प्रेमी पहली बार धर्मशाला में मैच देखने पहुंचे। उन्होंने यहां की सुंदर वादियों को खूब निहारा और जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि एचपीसीए स्टेडियम की सुंदरता को धौलाधार की पहाड़ियों ने कई गुणा अधिक बढ़ा दी है। इस दौरान उन्हाेंने खूब तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी भी लीं।

धर्मशाला तो पहले भी आती रहती हूं लेकिन इस बार स्पेशल मैच देखने के लिए पहुंची हूं। इस खूबसूरत स्टेडियम में लाइव मैच को लेकर काफी उत्साह है। - रणवीर, अमृतसर
विज्ञापन


मैच को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित था। पंजाब की टीम के समर्थन के लिए धर्मशाला पहुंचे और उम्मीद है कि पंजाब की टीम का अच्छा प्रदर्शन होगा। - कंवरदीप, चंडीगढ़

मैच को लेकर काफी उत्साह है और परिवार के साथ मैच देखने धर्मशाला पहुंची हूं। पंजाब की टीम का समर्थन करने और उत्साह बढ़ाने के लिए धर्मशाला आईं हूं। शादी के बाद पहले जन्मदिन पर पति ने स्टेडियम में मैच देखने का तोहफा दिया है। मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं। - कोमल शर्मा, दिल्ली

पंजाब किंग्स टीम को समर्थन करने के लिए स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। मैच को लेकर काफी उत्साह रहता है। इससे पहले कभी धर्मशाला स्टेडियम में मैच नहीं देखा। मौसम खराब होने के चलते हम बार-बार गूगल पर मौसम की अपडेट ले रहे हैं। -कामिनी, अमृतसर

टीवी पर कई बार मैच देखा था लेकिन इस बार इच्छा हुई कि लाइव मैच देखा जाए। इस कारण टिकट खरीदकर स्टेडियम में पहुंचा हूं। - इंद्रदीप, संगरूर

चंडीगढ़, दिल्ली सहित जहां भी मैच होते हैं, वहां पर तो काफी मैच देखे हैं पर धर्मशाला में पहली बार मैच देखने का मौका मिला है। यहां पर स्थानीय प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई है। हर गाड़ी को बहुत ही अच्छे ढंग पार्क करवा रहे हैं। यहां अपने कार्य तैनात कर्मी बहुत ही मिलनसार हैं। - जतिंद्र सिंह, बरनाला

डीपीआरओ कार्यालय के पास लटकी फाईवर की तार लोगों के लिए बन रही परेशानी।- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें