फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पांच माह में निजी वोल्वो बसों पर शिकंजा, 76 के काटे चालान

Sat, 19 Sep 2026 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के धर्मशाला उड़नदस्ता दल ने नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले निजी वोल्वो बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 31 अगस्त तक कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर जिलों में जांच के दौरान 76 निजी वोल्वो बसों के चालान किए गए। इन मामलों में विभाग ने 15 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विभागीय टीम ने निजी वोल्वो बसों से जुड़ी शिकायतों के आधार पर सीमांत क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण किए। जांच के दौरान कई बसों में परमिट संबंधी नियमों की अनदेखी, राज्य कर का भुगतान न करने और यात्री सूची नहीं रखने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने बसों के आवश्यक दस्तावेज भी जांचे।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से हिमाचल आने वाली बसों के लिए भी प्रदेश के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बिना राज्य कर चुकाए बस संचालन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निजी वोल्वो बसों की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान और जुर्माने के साथ बस को कब्जे में लेने समेत अन्य नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। -असीम सूद, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (उड़नदस्ता), धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें