फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नप बैजनाथ-पपरोला में अनियमितताओं पर शिकंजा, पुलिस ने मांगा कार्यों का रिकॉर्ड

Sun, 05 Apr 2026 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद (नप) बैजनाथ-पपरोला में विकास कार्यों के नाम पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नप के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) चमन की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद शनिवार को पुलिस ने परिषद कार्यालय से इन कार्यों से संबंधित विस्तृत रिकॉर्ड और रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पुलिस अब उन दस्तावेजों को खंगालेगी जिनके आधार पर निजी संपत्तियों पर सरकारी बजट खर्च करने के आरोप लगे हैं। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष पर अपने निजी घर की सुरक्षा के लिए सरकारी बजट से डंगा लगवाने और एक अन्य पार्षद पर अपने घर की चारदिवारी (बाउंड्री वॉल) लगाने का आरोप है।
राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि ये कार्य सार्वजनिक हित के बजाय निजी लाभ के लिए किए गए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन कार्यों के लिए सदन में कोई औपचारिक प्रस्ताव तक नहीं डाला गया था। हालांकि पुलिस अभी दो मुख्य कार्यों की जांच कर रही है, लेकिन पांच पार्षदों ने शहर में बेंचों और लाइटों की खरीद में भी भारी धांधली के आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन

अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच का दायरा केवल इन दो निर्माण कार्यों तक सीमित रहता है या इसमें खरीद-फरोख्त के अन्य मामले भी शामिल किए जाते हैं। गौरतलब है कि विजिलेंस और जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर चुके हैं।
कानून सबके लिए बराबर : विधायक
इस मामले पर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। विधायक किशोरी लाल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में कानून अपना काम करेगा और इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा या मेरी पार्टी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। शिकायतें जनता की ओर से आई थीं और ईओ ने मामला दर्ज करवाया है। कानून सभी के लिए एक समान है।

नगर परिषद के ईओ से सभी विकास कार्यों का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने को कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -यादेश ठाकुर, थाना प्रभारी, पुलिस थाना बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें