थुरल (कांगड़ा)। थुरल खास पंचायत के गांव नौण में एक पेड़ गिरने से गोशाला और साथ लगते घर को नुकसान हुआ है। यह नसीब सिंह राणा की गोशाला थी, जिसे पर आम का पेड़ गिरा है। इससे उनके घर को भी नुकसान पहुंचा है। उन्हें करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने इस घटना की सूचना पंचायत और हल्का पटवारी को दी गई। पंचायत उपप्रधान देशराज राणा और पटवारी मीना कुमारी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से एक तिरपाल दिया गया। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार थुरल को भेज दी है।