फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंड टिकरी में पशुशाला की आग में जिंदा जले गाय-बछड़ा

Fri, 22 May 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के मंड टिकरी मोहल्ले के पास बसंतपुर निवासी किशोरी लाल की पशुशाला में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे पूरी पशुशाला जलकर राख हो गई। किशोरी लाल की एक दुधारू गाय और उसका बछड़ा जिंदा जल गए जबकि एक बछड़ी गंभीर रूप से झुलस गई। पशुशाला में लगी टोके वाली मोटर और तूड़ी भी राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के युवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पशुशाला और उसमें रखा सामान राख हो चुका था। पटवारी प्रकाश चंद ने बताया कि प्रभावित परिवार को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें