फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाबालिग की मौत के मामले में दंपती को पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 01 Sep 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। थाना रक्कड़ के अंतर्गत नाबालिग लड़की की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत मामले में गिरफ्तार दंपति को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को नाबालिग लड़की ने बदनाम करने की धमकियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में परिजन उसे गरली अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि क्षेत्र का एक व्यक्ति उसकी पत्नी को फोन कर धमकी दे रहा था कि वह अपनी बेटी और अपने बेटे के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
आरोपी की पत्नी भी पहले इसी तरह की धमकी दे चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि इन दबावों के चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें