राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना रैहन की टीम ने राजा का तालाब के जाझवां में एक मीट की दुकान से 22 बोतलें देसी शराब की बरामद की हैं। पुलिस थाना रैहन के प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में टीम ने रविवार रात राजा का तालाब जाझवां स्थित मीट की दुकान पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने दुकान के अंदर रखीं 22 बोतलें देसी शराब की बरामद कर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।