धर्मशाला। हॉस्पिटल फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सन्नी डोगरा ने बताया कि इस बार विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम फार्मासिस्ट वैश्विक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों के साथ मिल कर सरकार की स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं का कार्य पूरी लगन के साथ पूरा करेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से निशुल्क दवा योजना के लिए नई भर्तियां निकालने की मांग की है। सरकार को इस वर्ग की तरफ भी ध्यान देना चाहिए, ताकि इस वर्ग को भी प्रमोशन का लाभ मिल सके। साथ ही ग्रेड पे का लाभ न मिलने वाले फार्मासिस्ट सितंबर महीने में रेगुलर होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार उन्हें जल्द से जल्द यह लाभ दे।