हरिपुर में खराब हुए एचआरटीसी की बस। जागरूक पाठक
हरिपुर (कांगड़ा)। एचआरटीसी की पुरानी बसें यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं। सोमवार शाम को हरिपुर में निगम के देहरा डिपो की नंदपुर-देहरा रोड रूट पर चलने वाली बस खराब हो गई। गाड़ी रोजाना की तरह देहरा की ओर जा रही थी तो शाम 6:15 बजे के करीब हरिपुर बाजार से गुजरते ही चौगान के समीप रूक गई।
चालक और परिचालक ने अपने स्तर पर इसकी मरम्मत की कोशिश की लेकिन तकनीकी खराबी बड़ी होने के चलते इसको ठीक न किया जा सका। इसके चलते बस को वहीं पर खड़ा कर दिया। इससे बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, आरएम देहरा आयुष उपाध्याय ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते बस रूक गई थी। संवाद