फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव स्टोरी- वैक्सीन पंजीकरण करवाने की होड़ में भूले दो गज की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गांवों में बिना स्लॉट बुक किए कोरोना टीका लगवाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन कई स्वास्थ्य केंद्रों और टीकाकरण केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पंजीकरण और टोकन ने होड़ में लोगों ने दो गज दूरी के नियम को भी दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

समय- 11:00 बजे, स्थान- स्वास्थ्य केंद्र इच्छी। अमर उजाला की टीम जैसे ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो देखा कि खिड़की के बाहर टोकन के बाद पंजीकरण करवाने वाले 18 से 44 वर्ष के युवाओं और लोगों की लाइन लगी थी। वहीं थोड़ी देर बाद जैसे ही अधिक लोग और पहुंचते लोगों ने दो गज की दूरी नियम का दरकिनार करते हुए भीड़ का रूप ले लिया।
भीड़ को देखकर स्वास्थ्य केंद्र की सुपरवाइजर सुरजीत कौर ने बाहर आकर लोगों को डांट लगाते हुए कहा कि ऐसी ही भीड़ लगानी है तो किसी भी व्यक्ति का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने फिर से कोविड नियमों को पालन करते हुए लाइनें लगाई। इस दौरान फार्मासिस्ट समधु और अन्य स्वास्थ्य कर्मी टोकन वाले लोगों का आधार कार्ड लेकर उनका पंजीकरण करने के बाद ही वैक्सीन लगवाने के लिए अंदर भेज रही थी। वहीं, लोगों को टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लगे पेड़ की छांव में आधा घंटा बैठाने के बाद घर भेजा रहा था।
विज्ञापन

गांवों में टीकाकरण को मिलेगा जोर : कपिल
इच्छी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले युवा कपिल सैनी ने कहा कि गांवों में बिना स्लॉट बुक किए कोरोना टीका लगने से लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप में उनका पंजीकरण हो गया था पर टीका लगवाने का स्लॉट ही बुक नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब उन्हें बिना स्लॉट बुक किए वैक्सीन लगवाकर खुशी मिली है। अब गांव के हर युवा वर्ग को कोरोना की टीका लगाकर कोरोना की चैन को तोड़ने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
नियमों के पालन के लिए बार-बार बताना पड़ा : सुरजीत कौर
इच्छी स्वास्थ्य केंद्र की सुपरवाइजर सुरजीत कौर ने कहा कि पहले दिन दो घंटे में ही 150 डोज के टोकन बुक हो गए। स्वास्थ्य केंद्र में टोकन के आधार पर ही टीका लगवाने वालों का पंजीकरण किया जा रहा है। वहीं, लोगों को बार-बार दो गज की दूरी का पालना करने के लिए समझाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को दोपहर के भोजन से पहले ही सभी को कोरोना की डोज लगाने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें