फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले में कोरोना की रफ्तार, मामले 200 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को आए 32 नए मामलों के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 203 पहुंच चुकी है। शुक्रवार को 608 लोगों के सैंपल लिए गए थे, इनमें से 32 लोगों में संक्रमण पाया गया है। जबकि 13 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 608 सैंपल लिए गए थे। इनमें से रैट के तहत लिए गए 498 सैंपलों में 30 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं ट्रूनट के माध्यम से लिए गए पांच सैंपलों में कोई भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं आया है। इसके अलावा आरटीपीसीआर के तहत लिए गए 105 सैंपलों में दो में कोरोना वायरस पाया गया है। वहीं 13 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। जिले में अब तक 10,51,572 लिए गए सैंपलों में 71,026 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 69,547 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। वहीं 1,268 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें