धर्मशाला। जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। पांच दिसंबर के बाद जिला कांगड़ा में सोमवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के 111 मामले सामने आए हैं। वहीं 55 लोगों ने महामारी को मात दी है। वहीं इंदौैरा के गगल गांव के 51 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। वह कोरोना के साथ जिगर की बीमारी से भी ग्रसित था। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को उपमंडल धर्मशाला के 28 लोग व भवारना के आठ लोग, एसडीएम कार्यालय नूरपुर के दो कर्मी, पीएनबी धर्मशाला का कर्मी व एमएच योल में तीन लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। इसके अलावा 339 फील्ड अस्पताल में तीन लोग, नौरा की बुजुर्ग, मंधोल की महिला, नगरोटा बगवां का युवक व युवती, उस्तेहड़ की महिला, कोहाला की युवती, तारागढ़ के दो लोग, बैजनाथ के चार लोग, पालमपुर के आइमा का बुजुर्ग, घुघर के तीन लोग, जयसिंहपुर का युवक, देहरा का बुजुर्ग, जिला हमीरपुर का व्यक्ति, थाना लहर की महिला, रक्कड़ की बुजुर्ग महिला, बटेर का व्यक्ति, देहरा के दो लोग, ज्वालाजी के दो लोग, कांगड़ा के दो लोग, नंदरूल की युवती, निफ्ट संस्थान कांगड़ा का कर्मी, चंबा का व्यक्ति, कांगड़ा के तीन लोग, नूरपुर के दो लोग, गोलवां के लोग, भागसु के चार लोग व जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 9987 मामले हो चुके हैं, जिसमें से 8989 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 767 मरीजों का उपचार चल रहा है और 229 की मौत हो चुकी है।