फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में दो डाक्टरों सहित जिला में 73 संक्रमित, 95 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण फिर से कहर बरपाने लगा है। मंगलवार को भी कोरोना के 77 मामले सामने आए हैं। इनमें टांडा अस्पताल के दो डाक्टर भी शामिल हैं। वहीं घरोह के एक ही परिवार के छह और द्रम्मण में एक परिवार के चार लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, कोरोना से एक बुजुर्ग की धर्मशाला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 71 वर्षीय बुजुर्ग धर्मशाला की खनियारा का रहने वाला था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और मंगलवार शाम सात बजे उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग हाइपरटेंशन और किडनी की बीमारी से ग्रसित था। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। अब जिला में कोरोना से मारने वालों के संख्या 77 पहुंच गई है। इसके अलावा नूरपुर में भी परिवार की तीन महिलाएं संक्रमण का शिकार हुई हैं। जिला मंडी के दो लोग, जवाली का बुजुर्ग, उपमंडल धर्मशाला के सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उपमंडल पालमपुर के आठ लोग, नगरोटा बगवां के विभिन्न क्षेत्रों के नौ लोग पॉजिटिव हुए हैं। वहीं नूरपुर उपमंडल के पांच लोग, शाहपुर उपमंडल के आठ लोग, धीरा के तीन लोग, कांगड़ा उपमंडल के 11 लोगों में संक्रमण पाया गया है, वहीं फतेहपुर के भी तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना से 95 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना के कुल 3551 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें से 487 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं 77 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें