धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं 21 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में 145 कुल एक्टिव केस पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 52114 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 50789 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1175 संक्रमित की मौैत हुई है।