ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरड़वा लंबी पट्टी में हुई पशु हत्या के मामले में विश्व हिंदू परिषद का बैरियर चौक इंदौरा पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भानू पराशर की सेहत बिगड़ने पर उन्हें रविवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल इंदौरा में भर्ती करवाया गया। वहीं पूर्व विधायक मनोहर धीमान, उपमंडल अधिकारी सोमिल गौतम, नरेश महाजन महासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस, नरेश कुमार जिला प्रधान गौराला और सुरेंद्र कुमार प्रधान सब्जी मंडी पठानकोट विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर मिले। उनका हालचाल जाना।