फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 58 संक्रमित, 26 ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को 12 तिब्बतियों सहित कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं और 26 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं मैक्लोडगंज के आठ संक्रमित हुए हैं। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 367 एक्टिव केस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 48318 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 46870 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं संक्रमण के कारण अभी तक 1077 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है वे समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें