फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्लोडगंज का वार्ड नं तीन, मसरेहड का वार्ड नं 6 कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एसडीएम धर्मशाला डॉ. हरीश गज्जू ने धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए मैक्लोडगंज के वार्ड नंबर तीन और मसरेहड़ के वार्ड नंबर छह को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मैक्लोडगंज के वार्ड नंबर तीन में कोविड 19 के 11 मामले पाए जाने पर जोगीवाड़ा रोड पर मेन चौक से डोलमा चौक तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके साथ ही पूरे वार्ड नंबर तीन को बफर जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पंचायत ढगवार के तहत मसरेहड़ के वार्ड नंबर छह में 7 पॉजिटिव मामले पाए जाने पर इसे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके साथ वार्ड नंबर सात को बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में प्रवेश और निकास बिंदु चिन्हित किए गए हैं और कंटनेमेंट जोन से कोई भी व्यक्ति या वाहन आवाजाही नहीं कर सकेगा। चिकित्सा, आपात स्थिति और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए किसी एक मार्ग से आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। आपातकालीन सेवाओं के लिए कंटेनमेंट जोन की परिधि से बाहर जाने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर का विवरण दर्ज किया जाएगा।
सभी प्रवेश व निकासी द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और परिधि नियंत्रण से बाहर जाने वाले सभी वाहनों की सैनिटाइजेशन की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में कोई कार्यालय और होटल नहीं खोले जाएंगे और न ही कोई निर्माण कार्य हो पाएगा। कंटेनमेंट जोन के सभी निवासियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड और इंस्टाल करनी होगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और 15 दिसंबर मध्यरात्रि तक लागू रहेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें