फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 35 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 40 मरीजों ने कोरोना महामारी पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को हटवास नगरोटा बगवां में तीन, सरकारी स्कूल तरेहल पालमपुर में एक, तलवाड़ जयसिंहपुर में तीन, लंबागांव में तीन और चौली रक्कड़ में दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे करियाड़ा देहरा के 79 वर्षीय व्यक्ति, टीएमसी में उपचाराधीन लोअर बसवाल कांगड़ा के 81 वर्षीय व्यक्ति और सिविल अस्पताल डाडासीबा की एमरजेंसी में लाए गए डाडासीबा के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक 48,076 मामले सामने आ चुके हैं, 46,628 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 267 हैं। 1077 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें