फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ठेकेदार ने पक्की सड़क पर चला दी पोकलेन मशीन, भारी नुकसान

विज्ञापन
खनियारा के पटोला से मोहली सड़क पर पोकलेन मशीन के गुजरने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय से सटे नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-15 में खनियारा से मोहली के बीच बनी नई पक्की सड़क पर एक ठेकेदार ने पोकलेन मशीन चला दी। इससे सड़क और उस पर लगे एल्यूमीनियम सोलर रोड स्टड रिफ्लेक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हैरत की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं है। हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से इस सड़क का स्तरोन्नयन कार्य किया गया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पक्की सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी तो उन्होंने जांच करवाने की बात कही है। पोकलेन मशीन को विभिन्न कंस्ट्रक्शन के काम खासकर पहाड़ी की कटिंग, सुरंग बनाने और खोदाई के कार्य के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इस मशीन में रबड़ के टायर की जगह सेना के टैंकों की तर्ज पर चैन लगी होती है।
भारी भरकम वाहन जब सड़क पर चलाया जाता है तो इससे पक्की सड़क की टारिंग समेत रोड साइड लगाए एल्यूमीनियम सोलर रोड स्टड रिफ्लेक्टर और पीली और सफेद पट्टी को नुकसान पहुंचता है। इसके चलते इसे पक्की सड़क पर चलाना वर्जित है। पोकलेन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए ट्राला का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

मगर शनिवार शाम को खनियारा के पटोला से मोहली मार्ग पर एक ठेकेदार इस भारी भरकम पोकलेन मशीन को सड़क को नुकसान पहुंचाता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों सुरेश शर्मा, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार और संजय ने कहा कि सड़क पर लगे करीब 100 से अधिक एल्यूमीनियम सोलर रोड स्टड रिफ्लेक्टर के साथ ही टारिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। विभाग को संबंधित ठेकेदार से नुकसान की भरपाई करवाने के साथ ही सड़क को भी दुरुस्त करवाना चाहिए।

अधिकारी बोले-जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी
उधर, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता विकास सूद ने कहा कि इस बारे में एसडीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसडीओ दशमिंद्र पाल ने कहा कि पक्की सड़क पर पोकलेन चलाने और सड़क व सोलर रोड स्टड रिफ्लेक्टर को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। इस बारे में जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

खनियारा के पटोला से मोहली सड़क पर पोकलेन मशीन के गुजरने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें