फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उपभोक्ताओं की चिंता खत्म, मई बंद नहीं होगा राशन वितरण

Fri, 25 Apr 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के राशन कार्ड उपभोक्ताओं की मई में राशन न मिलने की चिंता अब समाप्त हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांगड़ा जिले में मई में उपभोक्ताओं को राशन मिलता रहेगा। हाल ही में प्रदेश के अन्य जिलों में डिपो संचालकों ने पॉश मशीनों में नेटवर्क संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया है। इस कारण राशन मिलने पर संशय था लेकिन जिला कांगड़ा में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम के पास ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


डिपो संचालक यूनियन कांगड़ा के अध्यक्ष सुदर्शन ने बताया कि यूनियन की ओर से पॉश मशीनों में नेट की सुविधा सही न होने की शिकायत मौखिक तौर पर जिला नियंत्रक को की गई थी। राशन वितरण रोकने की कोई बात नहीं हुई है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा के नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि डिपो संचालक यूनियन की ओर से लिखित तौर पर कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। उपभोक्ताओं को राशन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें