फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चमडुहल कूहल का निर्माणकार्य पूरा, किसानों में खुशी की लहर

Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जायका (चरण-दो) के अंतर्गत चमडुहल कूहल, चिंबलहार का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को जिला परियोजना प्रबंधक पालमपुर योगेंद्र पाल कौशल ने बताया कि जायका के तहत बनी इस उप परियोजना के निर्माण कार्य में 56.72 लाख रुपये की लागत आई है। इस उप परियोजना को कृषक विकास संघ चमडुहल कूहल को सौंप दिया है। इस उप परियोजना के निर्माण से 39.92 हेक्टेयर क्षेत्र के 104 लाभार्थी किसानों की भूमि को सिंचित किया जाएगा। कूहल का निर्माण कार्य पूरा होने पर सभी लाभार्थी काफी उत्साहित हैं। इस शिविर में रजनीश शर्मा, अमित भूषण और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें